झुग्गी-झोपड़ी में उड़ान सोसाइटी एवं ब्लॉसम ग्लोबल स्कूल द्वारा हाइजीन किट व कपड़ों का वितरण।
उड़ान सोसाइटी एवं ब्लॉसम ग्लोबल स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में बरौला बाईपास स्थित स्थानीय झुग्गी-झोपड़ी में स्वच्छता एवं सहयोग अभियान के अंतर्गत हाइजीन किट व कपड़ों का वितरण किया गया। ब्लॉसम ग्लोबल स्कूल के कक्षा 5 व 7 के छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर समाजसेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।